कन्या राशि – 3 मार्च का राशिफल

Picture of freerashifal

freerashifal

कन्या – पॉजिटिव- किसी सामाजिक अथवा धार्मिक समारोह में जाने का निमंत्रण मिलेगा। दूसरों की मदद करने तथा उनकी समस्याओं को सुलझाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा तथा आप अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास महसूस करेंगे। नेगेटिव- किसी को भी पैसा उधार ना दें, क्योंकि इस समय वापसी मिलना मुश्किल है। परिवार से संबंधित किसी समस्या को लेकर आपका मन विचलित रह सकता है, अपनी मनोस्थिति पर नियंत्रण रखें। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। इस समय भावनाओं में बहकर किसी को पैसा देना नुकसान का कारण बनेगा। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कोई विशेष प्रोजेक्ट अनुभवी व्यक्ति की सहायता से संपन्न हो सकता है। परंतु अपने विरोधियों की गतिविधियों के प्रति परवाह ना रहे। स्त्री वर्ग से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। विशेष तौर पर नौकरी पेशा स्त्रियों के लिए कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां बनेंगी। लव- पारिवारिक व्यवस्था सुखद और व्यवस्थित रहेगी। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का नकारात्मक असर आपके पारिवारिक जीवन पर पड़ेगा। इसलिए सावधान रहें। स्वास्थ्य- किसी भी तरह का रिस्क लेना आपके स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं है। विशेष तौर पर वाहन चलाते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

freerashifal
Author: freerashifal

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स