कन्या राशि – Kanya Rashi – Vergo – (Aaj Ka Rashifal)
अगर आपकी भी राशि कन्या राशि है तो जानिए अपनी राशि के बारे में।
अंग्रेजी में कन्या राशि को Vergo कहते हैं।
रूप:- कन्या राशि का स्वरूप एक कन्या के रूप में होता है जो नौका विहार कर रही है। कन्या हाथ में धान और अग्नि लिए हुए बैठी है।
कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है।
कन्या राशि दक्षिण दिशा की स्वामिनी होती है।
कन्या राशि का तत्व पृथ्वी तत्व है।
नक्षत्र:- कन्या राशि उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के अंतिम तीन चरण, हस्त नक्षत्र के चार चरण और चित्रा नक्षत्र के अंतिम दो चरणों से बनी होती है।
बहिया शरीर में कन्या राशि कमर को प्रभावित करती है। और आंतरिक शरीर में यह आंतों और पेट के भाग को भी प्रभावित करती है।
कन्या राशि का प्रमुख फल (Rashifal)
यह अल्प संतान वाली राशि है
कन्या राशि वाले जातक की वायु और शीत प्रवृत्ति होती है।
कन्या राशि वाले जातक अपने आत्म सम्मान का विशेष ध्यान रखते हैं।
अपनी उन्नति इस राशि के लिए सर्वोपरि है।
अगर आपकी भी राशि कन्या राशि है तो हमसे जुड़े रहे और जानिए Kanya Rashi Aaj Ka Rashifal.