कर्क राशि – Kark Rashi – Cancer – (Aaj Ka Rashifal)
अगर आपकी भी राशि कर्क राशि है तो जानिए अपनी राशि के बारे में।
अंग्रेजी में कर्क राशि को Cancer कहते हैं।
रूप:- कर्क राशि अपने नाम के अनुसार केकड़े के समान होती है।
भचक्र में कर्क राशि का चौथा स्थान है। यह भचक्र में 90 अंश से 120 अंश के बीच स्थित होती है
कर्क राशि का स्वभाव चर होता है।
कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा होता है।
कर्क राशि उत्तर दिशा की स्वामिनी होती है।
नक्षत्र:- पुनर्वसु नक्षत्र के चतुर्थ चरण पुष्य नक्षत्र के चार चरण और आश्लेषा नक्षत्र के चार चरण से यह राशि निर्मित होती है।
बहिया शरीर में कर्क राशि वक्ष स्थल का प्रतिनिधित्व करती है। और आंतरिक शरीर में कर्क राशि हृदय का प्रतिनिधित्व करती है।
कर्क राशि के मुख्य फल (Rashifal)
जातक मनमोहन स्वभाव वाला और सांसारिक उन्नति के प्रति सतत रूप से प्रयत्नशील होता है।
जातक समय के प्रति अत्यंत सजग होता है।
जातक में लज्जा और विवेक के प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं।
कर्क राशि सौम्या होती है केकड़े के समान इसकी प्रवृत्ति बाहर से कठोर और आंतरिक रूप से सौम्यता के गुण वाली होती है।
अगर आपकी भी राशि कर्क राशि है तो हमसे जुड़े रहे और जानिए Kark Rashi Aaj Ka Rashifal.