तुला – पॉजिटिव- आज कोई सोचा हुआ कम समय पर पूरा हो जाने से उत्साह और आत्मविश्वास बना रहेगा। घर के नवीनीकरण या सुधार जैसी योजनाएं बनेंगी। प्रत्येक कार्य को करने से पहले उचित बजट अवश्य बना ले। नेगेटिव- शॉपिंग आदि करते समय अतिरिक्त खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। किसी पड़ोसी अथवा संबंधी के साथ आपसी वैमनस्य बढ़ सकता है। कुछ समय के लिए मन में उदासी और नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आध्यात्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत करने से सकारात्मकता आएगी। व्यवसाय- व्यवसाय में अत्यधिक कार्यभार की वजह से बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी। परंतु साथ ही कर्मचारियों तथा सहयोगियों का सपोर्ट बना रहेगा। युवाओं को मनचाहा कारोबार या नौकरी हासिल हो सकती है। सरकारी सेवारत लोग ऑफिस में किसी राजनीति का शिकार हो सकते हैं। लव- घर में सुख-शांति से परिपूर्ण वातावरण रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका की एक दूसरे के प्रति विश्वास और प्रेम की भावना बढ़ेगी। स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से पाचन क्रिया डिस्टर्ब हो सकती है। उचित आहार ले। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1
