मेष राशि – Mesh Rashi – ARIES (Aaj Ka Rashifal)

मेष राशि – Mesh Rashi – ARIES (Aaj Ka Rashifal) राशि के बारे में समझे।

अगर आपकी मेष राशि है तो आज अपनी राशि के बारे में जाने.

अंग्रेजी में मेष राशि को एरीज ARIES कहा जाता है.

रूप:- मेष राशि का स्वरूप भेड़ जैसा होता है और भेड़ का सर बलवान होता है।

स्वभाव:- मेष राशि चर (चंचल) स्वभाव की होती है।

स्वामी ग्रह:- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है।

मेष राशि पूर्व दिशा का प्रतिनिधित्व करती है।

मेष राशि का तत्व अग्नि है।

मेष राशि का वर्ण क्षत्रिय है।

हर एक राशि के तीन नक्षत्र होते हैं अर्थात प्रत्येक राशि पर तीन नक्षत्र का आधिपत्य होता है हर राशि में कुल नक्षत्र के नौ चरण होते हैं एक नक्षत्र में चार चरण होते हैं इस प्रकार मेष राशि में अश्विनी नक्षत्र के चार चरण भरणी नक्षत्र के चार चरण एवं कृतिका नक्षत्र के प्रथम चरण समाहित है।

बाह्य शरीर पर मेष राशि सिर का प्रतिनिधित्व करती है आंतरिक शरीर में मेष राशि मस्तिष्क का प्रतिनिधित्व करती है।

मेष राशि के प्रमुख फल (Rashifal)

साहस अभिमान और मित्रों के प्रति प्रेम मेष राशि का महत्वपूर्ण प्रभाव है।
मेष राशि के स्वामी मंगल के प्रभाव से व्यक्ति अग्रह व क्रोधित प्रकृति का होता है।
दिन के समय में मेष राशि विशेष बलवान होती हैं। अर्थात किसी व्यक्ति का जन्म मेष राशि में दिन के समय में हुआ है तो उसे राशि को बलवान समझना चाहिए।

अगर आपकी भी मेष राशि है तो जानिए आपका आज का राशिफल (Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal) और हमसे जुड़े रहे.